10 वां अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य एवं संस्कृति सम्मेलन – न्यूयॉर्क, अमेरिका 2020

विश्व हिंदी साहित्य परिषद् का संक्षिप्त परिचय

सभ्यता के अरुणोदय से मानवीय समाज में भाषा सबसे महत्वपूर्ण शस्त्र के रूप में अपनी उपयोगिता एवं महत्व को निरंतर सिद्ध  करती रही है। असंख्य अन्वेषण और शोध के उपरान्त कोई भाषा समाज में अपना स्थान बनाती है। हिंदी भी कालचक्र के असंख्य थपेड़ों से लड़ते हुए आज यहां तक पहुंची है। भूमंडलीकरण के इस बाजारवादी दौर में भी हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं है अपितु एक संपूर्ण संस्कृति है। हिंदी भविष्य की भाषा है और हमारी समृद्ध  परम्पराओं, संस्कृति, साहित्य की वाहिनी भी है।

विश्व हिंदी साहित्य परिषद् इस बात के लिए वचनबद्ध है कि भाषा, साहित्य और संस्कृति के उन्नयन एवं उत्कर्ष हेतु हमेशा खुला मंच प्रदान करती रहेगी। इन्हीं विचारों को गति प्रदान करने के लिए विश्व हिंदी साहित्य परिषद् देश में ही नहीं अपितु विश्व के अनेक देशों में हिंदी का प्रचार-प्रसार एवं उन्नयन के लिए प्रयासरत है।

विश्व हिंदी साहित्य परिषद् की स्थापना सन् 2011 में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के प्रति जागरुकता, विकास, विस्तार एवं प्रतिष्ठा हेतु की गयी।

Latest Events

© 2016 VHSP . All rights reserved | Design by Sheerya Web Solutions